मेरठ, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्र महोत्सव के अवसर पर बुधवार को शास्त्रीनगर स्थित गोल मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माता की चौकी एवं आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को सराबोर कर दिया। शुभारंभ मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी मेजर राजीव कुमार गौड़ और मनीषा गौड़ द्वारा विधिवत ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात पूरे मंदिर परिसर में माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। माता की चौकी का मनमोहक प्रस्तुतीकरण भोला निराला एंड पार्टी द्वारा किया गया, जिसमें भक्तजन भजनों पर झूमते नजर आए। वहीं, कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मां दुर्गा, राधा-कृष्ण एवं हनुमान जी की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर आशुतोष कौशिक, योगेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, शम्मी सक्सेना, संजय रस्तोगी, देश अरोरा, मनोज शर्मा, आर.के. राजपूत, रजत, जतिन, प्रमोद दुबे, प्रशांत राणा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.