सिद्धार्थ, मार्च 6 -- सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना में दूसरे समुदाय पर रंग फेंकने के आरोपियों को पकड़ कर थाने पर ले जा पिटाई के मामले में एक नायब दरोगा, एक सिपाही को एसपी ने पहले ही लाइन हाजिर कर दिया था। गुरुवार देर रात शामिल सिपाही श्रवण कुमार को भी लाइन हाज़िर कर दिया गया है। कोटखास में रंग डालने को लेकर होली के दिन दो समुदाय के लोगों के कुछ लोग आपस में भिड़ गये थे। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले गई थी। आरोप है कि रंग डालने वाले पक्ष को लाठियों ने पीटा था इससे काफी चोट आई थी। गुरुवार को दिन में ही एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने नायब दरोगा सुधीर कुमार राय और एक सिपाही को लाइन हाज़िर कर दिया था। देर रात एक और सिपाही श्रवण कुमार को भी लाइन हाज़िर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...