गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में शनिवार को गोल्फ क्लब परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर 100 पौधे लगाए गए। पूर्वोत्तर रेलवे महिला संगठन (नरवो) की अध्यक्ष मनीषा बोरवणकर ने डिजनी वर्ल्ड स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। इसमें महाप्रबन्धक ने 51 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान प्रमुख विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया। महाप्रबन्धक ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का माध्यम भी हैं। इस मौके पर नरवो की सदस्य लीना पाण्डेय, पल्लवी सिंहल, छवि गुप्ता, गुड्...