गुड़गांव, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम साक्षी रावत। डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स प्रतियोगिता के प्रो-एम मुकाबले में प्रोफेशनल खिलाड़ी मनीष ठाकरन और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आयोजित हुई। ठाकरन की टीम, जिसमें शौकिया खिलाड़ी प्रदीप सिंह, वसीम अकरम और हरीश गुप्ता शामिल थे, ने 52.1 का बेहतरीन स्कोर बनाया। कुशल सिंह की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन 53.8 के स्कोर के साथ उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। उनकी टीम में राहुल किशोर, अमित भंडारी और समीर नैयर शामिल थे। विशेष प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शनटूर्नामेंट के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में खिलाड़ियों ने अपनी सटीकता और ताकत का प्रदर्शन किया। पिन के सबसे करीब प्रतियोगिता निहारिका भारद्वाज ने जीती, जिन्होंने गेंद को पिन ...