गुड़गांव, अप्रैल 24 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शुक्रवार को खेले गए डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में चंडीगढ़ के गोल्फर अक्षय शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। अक्षय ने आठ अंडर 64 का बिना बोगी का बेहतरीन राउंड खेलते हुए कुल 19 अंडर 269 के स्कोर के साथ एक शॉट से जीत दर्ज की। यह जीत अक्षय के करियर का तीसरा डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई खिताब है और पांच साल बाद आई बड़ी सफलता मानी जा रही है। उन्होंने इस जीत के साथ 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी हासिल की। गुरुग्राम के ध्रुव श्योराण, जो अंतिम दिन तीन शॉट की बढ़त के साथ उतरे थे, दबाव में लय बनाए नहीं रख सके और 18 अंडर 270 के स्कोर के साथ उपविजेता रहे। हालांकि, उन्होंने 14वें होल पर ईगल और 16वें पर बर्डी लगाकर मुकाबला रोमांचक बना दिया...