धनबाद, अप्रैल 23 -- पार्क और सैर सपाटे की जगह की कमी से जूझ रहे धनबाद के लोगों के लिए गोल्फ ग्राउंड फेज-2 की योजना दो साल पहले बनी थी। राज्य सरकार से अनुमति के बाद दिसंबर में गोल्फ ग्राउंड के बचे हुए हिस्से के सौंदर्यीकरण योजना के लिए 10.34 करोड़ का टेंडर निकाला गया था। टेंडर में तीन एजेंसियों ने भाग लिया लेकिन चार माह बाद भी निगम के इंजीनियरिंग सेल ने इसे लटकाकर रखा है। शहर के लोगों को एक अच्छे पार्क और एथलेटिक ट्रैक नहीं मिल पा रहा है। धनबाद नगर निगम ने दिसंबर महीने में गोल्फ ग्राउंड सौंदर्यीकरण योजना का टेंडर निकाला था। यह भी पढ़ें- पार्षदों को लैपटॉप के लिए और करना होगा इंतजार, निकला री-टेंडर इस योजना के तहत गोल्फ ग्राउंड के बाकी बचे हुए हिस्से में एथलेटिक ट्रैक का निर्माण होगा। ट्रैक के चारो ओर एलइडी लाइट लगाई जाएगी। छोटे-छोटे ग्रीन ...