धनबाद, जून 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गोल्फ ग्राउंड के सामने सड़क पर मार्निंक वॉक कर रहे हीरापुर के दुर्गा मंदिर रोड के आंबेडकर मार्केट के सामने रहने वाले गामा यादव के गले से बाइक सवार दो उचक्कों ने सोने की चेन झपट ली। बुधवार की सुबह 5.10 बजे घटना को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। गामा यादव ने धनबाद थाने में शिकायत की। आवेदन में उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से झरिया के कोईरी बांध में रहते हैं। वे सुबह में टहल रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो लोग पीछे से आए और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गोल्फ ग्राउंड के सीसीटीवी फुटेज में दोनों बाइक सवार उचक्के कैद हुए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। हाल के दिनों में शहर में लगातार चेन छितनई की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस आर...