नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने द्वारका सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स में हुई बच्चों की मौत को लेकर निदेशक स्तर के अधिकारीर की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की एक समिति का गठन कर दिया है। यह समिति एक सप्ताह के भीतर पूरी जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी और यह तय होगा कि हादसे में किसकी लापरवाही रही। यह भी पढ़ें- गोल्फ कोर्स के जलाशय में डूबकर सगे भाइयों सहित तीन बच्चों की मौतडीडीए प्रशासन की जवाबदेही इस मामले पर डीडीए प्रशासन की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं डीडीए इसे लेकर कुछ भी कहने से बच रहा है। स्थानीय नागरिकों व आरडब्ल्यूए ने डीडीए प्रशासन की जवाबदेही तय किए जाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों व आरडब्ल्यूए ने आरोप लगाया कि डीडीए प्रशासन ने...