नोएडा, फरवरी 1 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास युवक ने शुक्रवार रात करीब नौ बज महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-37 निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने घर जाने के लिए गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर उतरी थीं। इसी दौरान उनसे आगे चल रहा युवक अचानक पीछे मुड़ा और अश्लील हरकतें करने लगा। उसने जबरन अनुचित स्पर्श करने का प्रयास किया। युवक की हरकतों से वह भयभीत हो गईं। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया और जबरदस्ती करने लगा। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो वहां से गुजर रहे कुछ लोग पहुंच गए। लोगों को आता देखकर आरोपी घबरा गया। इसी बीच महिला की सहेली भी वहां आई गई। उसके पूछने पर आरोपी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.