नई दिल्ली, मई 1 -- दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स में बने वॉटर चैनल (जलाशय) में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनके शव गुरुवार सुबह पानी में तैरते मिले। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। गोल्फ कोर्स के जलाशय में डूबकर बच्चों की मौत ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, गोल्फ से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य तौर पर गोल्फ कोर्स में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम होते हैं और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है। यह भी पढ़ें- नहीं मानी बात तो स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में ले सकती है दिल्ली सरकार, वॉर्निंग दिल्ली गोल्फ कोर्स के एक पदाधिकारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को बिना मेंबरशिप कार्ड या अनुमति के प्रवेश नहीं दिया जाता। यहां तक कि खिलाड़ियों के लिए भी कैडी का साथ होना अनिवार्य है। कैडी क...