गुरुग्राम, मई 2 -- गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को आठ लेन का किया जाएगा। इसके तहत अगले हफ्ते में काम शुरू हो जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस कार्य को मानसून से पहले पूरा करने का दावा कर रहा है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को टेंडर आवंटन समिति की बैठक हुई। इसमें गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के टेंडर को रखा गया था। इसे मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत आएगी। करीब छह किलोमीटर लंबी इस रोड के दोनों तरफ अभी तीन-तीन लेन है। रोड की एक-एक लेन अभी कच्ची है। कच्चे हिस्से में एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे हैं। वाहनों के चलने के दौरान धूल मिट्टी भी उड़ती है। ऐसे में एक-एक लेन का निर्माण करके कच्चे हिस्से को पक्का कर दिया जाएगा। चालकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी...