नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- त्योहारी सीजन से पहले सोने में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए बुरी खबर है।टाटा म्युचुअल फंड , HDFC म्युचुअल फंड और ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने गोल्ड फंड ऑफ फंड्स में नए निवेश पर अस्थायी रोक लगाने का ऐलान किया है। 16 अक्टूबर यानी आज से लागू इन प्रतिबंधों के तहत इन्वेस्टर न तो नया एकमुश्त रकम लगा पाएंगे और न ही अतिरिक्त निवेश , नए SIP व STP रजिस्ट्रेशन भी करा पाएंगे। हालांकि, पहले से किए गए इन्वेस्टमेंट को रिडीम करने की सुविधा जारी रहेगी।गोल्ड फंड में निवेश पर क्यों लगी रोक? ईटी ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों फंड हाउस की ओर से जारी नोटिस में बैन लगाने की स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के चेयरमैन सुरेंद्र मेहता ने आशंका जताई कि त्योहारी सीजन मे...