नई दिल्ली, मई 13 -- केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी। इससे हिंदुस्तान जिंक और वेदांता के शेयरों में पैसा लगाने वाले आज चांदी काट रहे हैं। बुधवार यानी आज हिंदुस्तान जिंक और वेदांता के शेयरों में 5% तक की तेजी देखने को मिली। बता दें सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी। इससे कीमती धातुओं के दाम बढ़े और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ, खासकर भारत की सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक में।कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के पीछे सरकार का क्या है मकसद सरकार ने यह फैसला रुपये की गिरावट रोकने और गैर-जरूरी आयात कम करने के लिए किया है। ईरान-अमेरिका तनाव के चलते दुनिया भर में अनिश्चितता है और तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। ऐसे में यह कदम उठाया गया। यह भी पढ़ें- शेयर मार्क...