नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Gold Silver Rate 10 Feb.:दो दिन की बढ़त के बाद सोने में गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि निवेशकों ने उतार-चढ़ाव वाले बाजार में मुनाफा वसूला। वहीं, निवेशकों ने मुनाफावसूली भी कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर अप्रैल माह के सोने के वायदा 1.6% या लगभग 2,500 रुपये गिरकर 1,55,546 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। वहीं, चांदी के वायदा 4% से अधिक या 11,000 रुपये से ज्यादा गिरकर 2,51,544 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।इंटरनेशनल मार्केट का हाल इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत शुरुआती कारोबार में 1.4% तक की गिरावट आई और यह थोड़ी देर के लिए 5,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया, इसके बाद कुछ नुकसान की भरपाई हुई। 29 जनवरी को अपने रिकॉर्ड शिखर को छूने के बाद से सो...