गिरडीह, सितम्बर 5 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में थर्ड पार्टी के माध्यम से राज्य के 1,456 विद्यालयों का स्कूल सर्टिफिकेशन (विद्यालय प्रमाणीकरण) कराया गया था। इसमें राज्य के 82 विद्यालयों को स्वर्ण श्रेणी यानी गोल्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। गिरिडीह जिले के भी आठ विद्यालय इसमें शामिल हैं। गोल्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, विद्यालय के सर्वांगीण विकास, बेहतर प्रबंधन, शैक्षणिक सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय के कायाकल्प में किए गए प्रयासों के लिए राजस्थान की अध्ययन यात्रा पर भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर, धनवार के प्रधानाध्यापक वरुण राय ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से चयनित प्रधा...