फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-55 क्षेत्र में गोल्ड लोन के नाम पर एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 7 लाख 52 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर-55 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदपुर निवासी पुनित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 7 मई को आसिफ खान नाम का एक युवक उनकी शाखा में आया और बताया कि उसने सेक्टर-55 हुड्डा मार्केट स्थित एक अन्य फाइनेंस कंपनी में अपना सोना गिरवी रखा हुआ है, जहां अधिक ब्याज लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 1.5 करोड़ का सोना लेकर व्यापारी रफूचक्कर उसने कम ब्याज पर उनकी कंपनी से गोल्ड लोन लेने की इच्छा जताई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने गोल्ड लोन से संबंधित दस्तावेज और स्लिप दिखाकर भरोस...