लखनऊ, जून 6 -- बंथरा निवासी महिला ने आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी पर गोल्ड लोन प्रक्रिया के दौरान धोखाधड़ी, नंबर प्राप्त कर अश्लील संदेश भेजने, धमकी देने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। बंथरा के एक गांव में रहने वाली महिला के मुताबिक जुलाई 2025 में उसे गूगल पे एप के जरिए गोल्ड लोन की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह गौरी स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा पहुंची, जहां बैंक में मिले कर्मचारी मोहित ने उन्हें लोन संबंधी जानकारी दी। महिला का आरोप है कि उसे केवल 1.20 लाख रुपए की ही जरूरत थी, लेकिन लेकिन बैंक की लापरवाही से उसके खाते में 3.20 लाख रुपए भेज दिए गए। महिला का कहना है कि बैंक कर्मचारी ने अतिरिक्त भेजे गए दो लाख रुपए वापस करने के लिए नकद राशि देने को कहा। महिला का आरोप है कि 29 सितंबर 2025 को ...