रिषिकेष, अक्टूबर 5 -- भारत विकास परिषद ने सोमवार को गोवा में हुई ऑल इंडिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली 40 प्लस पहाड़ी बॉयज फुटबॉल टीम को सम्मानित किया। सोमवार को ऋषिकेश स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर अनिता ममगाईं और एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन शर्मा ने किया। अनिता ममगाईं ने सभी विजेता खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की उम्र के बाद भी जिस जुनून और फिटनेस के साथ पहाड़ी बॉयज की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...