गोरखपुर, अगस्त 10 -- गोरखपुर। शहर के युवा समाजसेवी, डॉ. इकबाल फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट मो. राफे को गोविवि के उर्दू विभाग, स्नातकोत्तर में प्रथम रैंक प्राप्त करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोहब्बत अपनी किताबों से करो, आपको आपकी जिंदगी का असली हक अदा करेगी। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एहसान अहमद, प्रधानाचार्या सीमा परवीन, उप प्रधानाचार्या निदा फातमा, रेहान सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...