गुमला, सितम्बर 29 -- कामडारा, प्रतिनिधि । हॉकी में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली पार्वती तोपनो का मंगलवार को उनके स्कूल एपिफानी बालिका मध्य विद्यालय कामडारा में भव्य स्वागत किया गया। पार्वती ने इसी स्कूल में सातवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। स्कूल पहुंचते ही छात्राओं ने मुख्य द्वार से पारंपरिक गीत-नृत्य के साथ उन्हें मंच तक पहुंचाया। इसके बाद माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाध्यापिका आशा बरवा ने कहा कि पार्वती शुरू से ही पढ़ाई के साथ खेलकूद में रुचि रखती थीं। हॉकी में बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।पार्वती ने छात्राओं से कहा कि उनकी सफलता में माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय परिवार का बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी के प्रोत्साहन को अपनी उपलब्धि का...