गोपालगंज, मार्च 18 -- बरौली, एक संवाददाता। नगर के खेल मैदान में चल रहे गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे लीग के पहले मैच में बुधवार को बक्सर की टीम ने बेतिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही बक्सर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ के 16वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त बनाई। इसके बाद 37वें, 40वें और 45वें मिनट में लगातार गोल कर बक्सर ने हाफ टाइम तक 4-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में भी बक्सर का दबदबा कायम रहा। 51वें मिनट में पांचवां गोल दागकर टीम ने मैच पूरी तरह अपने नाम कर लिया। बेतिया के खिलाड़ियों ने वापसी की कोशिश की, लेकिन बक्सर की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उनके सभी प्रयास नाकाम रहे। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन अध्यक्ष अमिताभ यादव, सुरेश प्रसाद यादव, प्रभात सिंह व मासूम अब्दुल हाफिज ने खिलाड़िय...