प्रयागराज, मई 13 -- प्रयागराज। सर्राफा व्यापारियों को अब पुराने दिनों की याद सताने लगी है। प्रयाग ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि जुलाई 2017 में सरकार ने ज्वेलरी पर जीएसटी लगाया था। उसके विरोध में सभी सराफा व्यापारियों ने देशभर में विरोध शुरू किया और आंदोलन छेड़ दिया। 45 दिन तक दुकानें बंद रहीं। व्यापार प्रभावित रहा। विरोध प्रदर्शन चला लेकिन आखिरकार व्यापारियों को सरकार के आगे झुकना पड़ा। एक बार फिर से वही स्थिति सामने आ रही है। पता चला है कि दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के व्यापारी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। इससे पहले भी 1968 का गोल्ड कंट्रोल एक्ट ने व्यापारियों को परेशान किया था। यह भी पढ़ें- 1974 के बाद सराफा बाजार में आया बड़ा बदलाव उस वक्त एक अंगूठी का बिल न बनाने पर छापा तक पड़ जाता था। लोगों को सोने की ईंट और ...