जहानाबाद, दिसम्बर 3 -- अरवल, निज प्रतिनिधि । अरवल जिला के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के उपलक्ष्य में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी ने गोल्ड एवं सिल्वर पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ड्रैगन बोट राष्ट्रीय चौम्पियनशिप, जिसका आयोजन हाल ही में महाराष्ट्र के नांदेड़ में संपन्न हुआ था, में अरवल जिले के खिलाडियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रतिभागियों में कोमल कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पिंटू कुमार, नीतीश कुमार, सहेंद्र कुमार, गौतम कुमार एवं विकास कुमार शामिल हैं। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.