भदोही, फरवरी 26 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम किया गया। सड़क सुरक्षा अभियान एवं जीरो फैटेलिटी समाधान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय शिक्षकों का बेसिक ट्रामा लाइफ सपोर्ट एवं फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण रहा। कार्यशाला का प्रारंभ प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भदोही के मुख्य वक्ता डॉ. अफरोज एवं डॉ. राजन शर्मा ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना के शुरुआती कुछ मिनट (गोल्डन ऑवर) घायल की जान बचाने के लिए स...