मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मंसूरपुर। पुरबालियान स्थित गोल्डन हार्ट एकेडमी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधक शशिकांत शर्मा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. प्रीतम सिंह, अनिल धीमान (पोपट कामचोर) और अरुण शर्मा सहित अन्य कवियों ने हास्य, वीर और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रभा दहिया, इंदु राठी और सत्यकेतु ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरान रविंद्र राठी ने योग और अरशद खान ने बालिकाओं को सुरक्षा व स्वस्थ खानपान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य विकास भार्गव और अध्यक्षा गीता शर्मा ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। विभिन्न कक्षाओं में फरहा खातून, सिया, अक्षित, रिया कश्यप,...