हरिद्वार, जून 2 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को जिला एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय गोल्डन माइल रन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका शुभारंभ सुबह छह बजे कनखल स्थित गुरबख्श विहार कॉलोनी के मुख्य द्वार के सामने से होगा। इसमें बालक और बालिका वर्ग में 1600 मीटर दौड़ होगी। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को आधार कार्ड के साथ 50 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। पंजीकरण सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर छह को होगी प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...