लखीमपुरखीरी, मई 4 -- नगर के गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मदर्स डे मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मधुमिता चौहान व स्कूल के संस्थापक मलकीत कौर, महेंद्र कौर, प्रबंधक जसमेल सिंह मांगट, प्रबंधिका हरदीप कौर उप प्रबंधक अमनप्रीत सिंह मांगट, उप प्रबंधिका रमनजीत कौर व प्रधानाध्यापक श्याम महेंद्रु, उप प्रधानाध्यापक फैजान शमशी नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कक्षा पीएनसी से केजी तक के बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। बच्चों की माताओं नें विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया तथा उनको पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- Mother's Day: मां के लिए मदर्स डे स्पेशल 4 छोटी कविताएं, पढ़कर हर कोई होता ...