देहरादून, अगस्त 11 -- बीएसएफ से रिटायर एक सहायक कमांडेंट को झाझरा में गोल्ड फॉरेस्ट की जमीन बेचकर 27.80 लाख रुपये हड़प लिए गए। चार जालसाजों ने मिलकर फर्जीवाड़ा कर रकम हड़पी। मामले में बसंत विहार थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मपुर निवासी कमल सिंह पटवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बीएसएफ से बतौर सहायक कमांडेंट दो वर्ष पहले रिटायर हुए हैं। एकता विहार निवासी अमन वर्मा ने उनकी मुलाकात राजेश अग्रवाल और विजय वर्मा से कराई थी। इसके बाद 15 जुलाई 2024 को उन्होंने इनके जरिए चंदनवाड़ी, नंदा की चौकी निवासी सोनू थापा से ईस्ट होप टाउन, झांझरा में 151.3 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। इसकी एवज में 27.82 लाख रुपये का भुगतान कर रजिस्ट्री करवाई गई। हाल ही में जब कमल सिंह ने मकान बनाने के लिए दाखिल खारिज की प्रक्रिया ...