नई दिल्ली, जनवरी 29 -- Most golden ducks for India in T20Is: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए। यह पहला मौका नहीं है जब अभिषेक गोल्डन डक पर आउट हुए हो, इस सीरीज में पहले भी वह पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। अभिषेक शर्मा के छोटे से T20I करियर का यह दूसरा गोल्डन डक है, इस गोल्डन डक के साथ उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, पाकिस्तान की किस्मत भारत के हाथ भारत के लिए सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की करें तो, अभिषेक शर्मा और विराट कोहली समेत कुल 11 बल्लेबाज 2-2 बार पहली गेंद पर आउट ह...