बरेली, फरवरी 23 -- कमुआ स्थित गंगाशील क्रिकेट अकादमी में रविवार को डॉक्टर काउंटी क्रिकेट लीग के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गोल्डन गंगाशील ने एसआरएमएस को 7 विकेट से हराया। एसआरएमएस ने डॉ. महेश त्रिपाठी के 72 रनों की मदद से 223 रन बनाए। गोल्डन गंगाशील ने डॉ. अतुल गंगवार (60) और डॉ. अभिषेक (66) की पारियों के दम पर मात्र 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। दूसरे मैच में रोहिलखंड कैंसर किलर्स ने मिशन वॉरियर्स को 33 रनों से शिकस्त दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...