वाराणसी, अक्टूबर 5 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। देवनाथपुरा (दशाश्वमेध) में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शनिवार रात किया गया। शाम से ही अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था थी। प्रतिमा के उठान से मैदागिन स्थित कंपनी गार्डन के तालाब में विसर्जन तक सड़कें छावनी में तब्दील रहीं। चार एसीपी और आठ थाने की फोर्स की तैनाती की गई थी। रात 10 बजे प्रतिमा मैदागिन के कंपनीबाग तालाब में विसर्जित की गई। विसर्जन के पहले देवनाथपुरा में 51 महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इसके बाद 21 ढोल और नगाड़े की थाप पर प्रतिमा उठाई गई। चार से पांच सौ मीटर की संकरी गलियों से विशाल प्रतिमा को सकुशल निकालने में करीब सवा घंटे लग गए। दुर्गा प्रतिमा समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का उठान शाम 6.30 बजे शुरू हुआ, जंगमबाड़ी तक मुख्य मार्ग पहु...