रुडकी, दिसम्बर 11 -- राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार ने गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को पत्र भेजकर गोल्डन कार्ड से जुड़ी गंभीर विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। संघ जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार और जिला मंत्री विवेक सैनी ने भेजे पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों के वेतन से गोल्डन कार्ड के लिए निर्धारित कटौती नियमित रूप से की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों को उपचार प्राप्त करने में लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि शिक्षण-कर्मचारियों को कई अस्पतालों में इलाज के लिए स्वीकृति नहीं मिलती या प्रक्रियाएं अत्यधिक समय लेती हैं, जिससे उन्हें निजी तौर पर अधिक खर्च वहन करना पड़ता है। कहा कि योजना का लाभ समय पर न मिलने से शिक्षकों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का दबाव झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा, कई अस्पतालों मे...