गोल्डन कार्ड की विसंगतियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे उत्तराखंड के पेंशनर्स
रुडकी, जून 26 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में पेंशनरों की निःशुल्क चिकित्सा में आ रही बाधाओं और विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया। उप जिला चिकित्सालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीपी चौहान ने की। उन्होंने सरकार पर पेंशनर्स के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना और उत्तराखंड में गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशनर्स के साथ धोखा किया जा रहा है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति में 10 महीने का विलंब और अस्पतालों का अनुचित व्यवहार बेहद चिंताजनक है। यह भी पढ़ें- गोल्डन कार्ड की विसंगतियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे उत्तराखंड के पेंशनर्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.