पिथौरागढ़, मार्च 17 -- सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने गोल्डन कार्ड में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की है। डीएम के माध्यम से राज्य स्वास्थ प्राधिकरण को ज्ञापन भेजकर पेंशनरों ने चिकित्सा प्रति पूर्ति बिलों के भुगतान की मांग उठाई है। मंगलवार को सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी व सचिव कैलाश पुनेठा के नेतृत्व में पेंशनरों ने डीएम को ज्ञापन दिया।इस दौरान उपाध्यक्ष एमसी जोशी,भाष्करानंद जोशी,राजेंद्र खनका,कोषाध्यक्ष जगदीश थापा,सीएस भट्ट,एमएस कन्याल,भाष्कर दत्त पुनेठा,देव सिंह बिष्ट,गिरधर सिंह बिष्ट,केएस भाटिया,रविंद्र प्रसाद,एमएस डोभाल,हरीश चंद्र जोशी,गिरीश खर्कवाल,फकीर शार्की,बंशीधर जोशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...