सोनभद्र, जुलाई 21 -- सोनभद्र। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि पीएम-राहत योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों एवं शहरी क्षेत्रों में होने वाली सभी प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के दौरान त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर उपचार मिलने से अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम नाथ, क्षेत्राधिकारी परिवहन राज सोनकर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेन्द्र कुमार सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना...