हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी। अपनी धरोहर न्यास ने गुरुवार को गोल्ज्यू यात्रा 2026 की प्रथम योजना बैठक आयोजित की। न्यास अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को चंपावत से शुरू होने वाली यह यात्रा खटीमा, रुद्रपुर, हरिद्वार, देहरादून और बद्रीनाथ होते हुए 7 मई को हल्द्वानी पहुंचेगी। यहां रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने पर चर्चा हुई। बैठक में रवि दुर्गापाल, एनबी गुणवंत, डीके पांडे, एलडी पांडे, विजय तिवारी, भवानी शंकर नीरज, रवि जोशी, सीएस किरौला, अतुल अग्रवाल, आर्यन बेलवाल, तनिष्क गोस्वामी, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र बोरा, आनंद सिंह भाकुनी, प्रताप सिंह जंतवाल, महेश बेलवाल, अमर सिंह बोहरा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...