अल्मोड़ा, मई 7 -- रानीखेत, संवाददाता। गोल्ज्यू संदेश यात्रा गुरुवार को यहां ताड़ीखेत विकासखंड के चमड़खान स्थित ग्वेल देवता मंदिर पहुंची। जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने भगवान ग्वेल देवता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। जागर में तमाम देवी देवताओं का आह्वान किया गया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गोल्ज्यू देवता की पूजा अर्चना की। जागर में स्थानीय देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डा. प्रमोद नैनवाल भी शामिल हुए। उन्होंने ग्वेल देवता को न्याय देवता बताया। तमाम अनुष्ठानों के बाद यात्रा ने आगे के लिए निकली। यात्रा का आयोजन अपनी धरोहर संस्था के अध्यक्ष विजय भट्ट तथा उनकी टीम की तरफ से किया गया है। यहां गणेश राम, सुंदर खाती सहित तमाम स्थानीय लोग और श्रद्धालु थे।

हिंदी हिन्...