हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। काठगोदाम फिल्टर हाउस स्थित गोल्ज्यू मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। शुक्रवार को पंडित खेमराज पंत ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इसके बाद हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना के उपरांत कन्या पूजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर ललित साह, पप्पू सांगुड़ी, शैलेंद्र भंडारी, गिरीश शर्मा, विमला भंडारी, जसदीप, रूपा साह, बबीता भंडारी, अनीता सांगुड़ी, अतुल अग्रवाल, निर्मल जोशी, बिशन सिंह बिष्ट, आकाश, किशोर अधिकारी, चंदू जोशी, सुंदर गौनी और प्रभात बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...