गोलो कुटुंग गांव में कथित धर्म परिवर्तन के नाम पर हुई ग्रामसभा
सराईकेला, जून 5 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड अंतर्गत एदल पंचायत के गोलो कुटुंग गांव में धर्म परिवर्तन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव के एक परिवार ने पारंपरिक धर्म छोड़ कर ईसाई धर्म अपना लिया। कथित सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने ग्रामसभा आयोजित की। ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन को लेकर चिंताएं और आपत्तियां व्यक्त कीं। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह की घटनाओं से गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक व्यवस्था पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, कुछ लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी पक्षों की बात सुनने की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- गोलो कुटुंग में धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर ग्रामसभा, ग्रामीणों ने जताई चिंता बैठक के दौरान संबंधित परिवार से भी अपनी स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया गया। ग्रामसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.