कानपुर, जून 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गोलू सिंह हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। डीसीपी ने पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। आरोप है कि थाना प्रभारी कई घंटे तक घटना छिपाए रहे। किसी आला अफसर को जानकारी नहीं दी।हाथीपुर निवासी ट्रक चालक गोलू सिंह की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया था। मां ने गांव के ही इशाक, नवीन व छोटे पासवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया था। अन्य दोनों आरोपित इशाक व नवीन फरार हैं। रविवार दोपहर बाद हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवारीजन के साथ ग्रामीणों ने महाराजपुर थाने का घेराव कर हंगामा किया था। बता दें नग्न शव मिलने के बाद भी पुलिस इसे हादसा बता रही थ...