बागेश्वर, अप्रैल 29 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़, बागेश्वर, कांडा। अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित गोलू संदेश यात्रा बुधवार को जिले में पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गरुड़ के गोलू गर्भ गृह, बागेश्वर के बाजारी गोलू और कांडा के भंडारीगोलू में यात्रा के शामिल देवडांगरों ने देव अवतरित किया। इसका भक्तों ने आशीर्वाद लिया। अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित गोलू संदेश यात्रा बुधवार की सुबह ग्वालदम से गरुड़ पहुंची जहां यात्रा के जिला संयोजक समिति के हरीश जोशी, घनश्याम जोशी, मोहन जोशी, चंद्रशेखर बड़सीला, लक्ष्मी दत्त आदि ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद गोलू मंदिर गरुड़ में देव अवतरित हुए। इसके बाद यात्रा बागेश्वर के बाजारी गोलू मंदिर पहुंची जहां देव अवतरित हुए तथा भक्तों ने आशीर्वाद लिया। यात्रा दल ने बाबा बागनाथ मंदिर में ...