पिथौरागढ़, मई 2 -- संतोष, पिथौरागढ़। तेजम के होकरा गांव में गोलू देवता की यात्रा पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार शाम को होकरा में यात्रा के पहुंचने पर क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। इस दौरान देव डांगर ने अवतरित होकर लोगों को सुख समृद्धि का आर्शीवाद दिया। यहां ग्राम प्रधान सन्तोष कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान सुन्दर सिंह मेहता, गौला के ग्राम प्रधान मोहन सिंह मेहता, देव राम, मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा व महिलाएं मौजूद रही। यह भी पढ़ें- गोलू देवता की यात्रा का होकरा में भव्य स्वागत हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...