गोली से टूटा बिलाल का घुटना, तीन मुकदमों में गया जेल
बरेली, जून 2 -- अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला और फिर उनके मामा को तमंचा से धमकाने के आरोपी बिलाल घोसी को सोमवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। रविवार रात पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी, जिससे एक घुटना भी फ्रैक्चर हो गया था। सुभाषनगर की पुरानी चांदमारी निवासी अधिवक्ता बृजेश मिश्रा पर शनिवार रात मोहल्ला गुलाबनगर निवासी बिलाल घोसी ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया। उनके मामा पीयूष शर्मा और मामी बीचबचाव को आए तो उन पर भी हमला कर गर्दन पर चाकू रख दिया। बृजेश ने बिलाल के डंडा मारा तो वह भाग निकला। इस मामले में प्रेमनगर थाने में बृजेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो रविवार रात बिलाल घोसी ने उनके मामा पीयूष शर्मा को घेर लिया और तमंचा दिखाकर धमकाया। इस मामले में भी थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.