मधेपुरा, जुलाई 9 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के दीनापट्टी सखुआ पंचायत में बुधवार शाम बदमाशों की गोली से जख्मी युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। घटना को लेकर मृतक की पत्नी लवली देवी के बयान पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के कारणों की जानकारी और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक युवक पूर्व में स्मैक के साथ गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका था। कुछ दिन पहले बेल कराकर घर वापस आया था। घटना के कारण की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी जल्द ही मामले का खुलासा होगा।जानकारी हो कि दीनापट्टी सखुआ वार्ड दस सखुआ गाव के पास नहर पर बुधवार की शाम पांच छह की संख्या में रहे ब...