धनबाद, जून 2 -- तोपचांची थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह गोली से घायल एक युवक मिला। उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। घायल युवक ने जहां इसे हाइवे पर हुई आपराधिक वारदात बताया है, वहीं पुलिस को पूरी कहानी पर संदेह है। पुलिस मामले को कोयला खनन क्षेत्र के विवाद से जोड़ कर देख रही है। बोकारो के दुग्दा थाना क्षेत्र के रटारी गांव निवासी रवि बक्सराय ने बताया कि वह अपने साथी दिवाकर सिंह के साथ पल्सर बाइक से देवघर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। यह भी पढ़ें- देवघर जा रहे युवक को गोली मार बाइक लूटने का दावा, पुलिस जांच में कहानी पर उठे सवाल एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था। दोनों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके। रवि के अनुसार, कुछ...