प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। गोली से घायल कौंधियारा थाना क्षेत्र के देउरा गांव निवासी मजदूर धर्मराज की शुक्रवार देर रात एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। उसे 24 मार्च को गांव के ही एक युवक ने काम करने से मना करने पर गोली मार दिया था। गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मजदूर के परिजनों ने मामले में दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।देउरा निवासी 34 वर्षीय धर्मराज आदिवासी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। आरोप है कि गांव के ही अतुल पुत्र नागेंद्र प्रताप और शुभम पुत्र मुन्ना ने धर्मराज पर काम करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे गोली मार दी। वर्तमान में दोनों आरोपियों का परिवार कौंधियारा के कैंथी गांव में रह रहा है। धर्मराज पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.