मोतिहारी, जून 22 -- केसरिया। बिजधरी थाना क्षेत्र के सुन्दरापुर गांव में शनिवार देर रात दरवाजे पर सो रहे एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना में भूपेंद्र राय नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि गोली उनके मुंह में लगी, इसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज चल रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत होता है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस संबंध में थाना को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...