महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। गोली लगने से युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। जिले की सीमा क्षेत्र से लगे मप्र के छतरपुर जिले के ज्योराहा निवासी 35 वर्षीय भैयालाल पुत्र दुर्गा गोली लगने से घायल हो गया जिसे स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचें। जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। जुझार नगर थाना के टीआई राजेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों के द्वारा घायल होने की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद लवकुशनगर से महोबा भेजा गया। गोली लगने की जानकारी नहीं हो सकी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच कराई जाएगी जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...