पलामू, फरवरी 26 -- मेदिनीनगर। गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिचका बाजार में बुधवार की शाम में गोली मारकर सब्जी विक्रेता सह भंडरिया थाना क्षेत्र के फकीराडीह गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार चौधरी की हत्या कर दी गई है। सूचना पाने के बाद भंडरिया थाना पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के भाई राकेश कुमार चौधरी के अनुसार भाई दीपक चौधरी भंडरिया थाना क्षेत्र के बीचका बाजार में सब्जी बेचने गया था। इसी क्रम में बुधवार के शाम में गांव के ही कुछ लोगों ने भाई को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। गंभीर स्थिति मेदिनीनगर एमआरएमसीएच लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...