बदायूं, मार्च 24 -- बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में सैलून संचालक समीर की गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल समीर का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके अनुसार वारदात अवैध संबंधों के विवाद को लेकर हुई थी। 16 मार्च को ईखखेड़ा गांव में उघैती निवासी सैलून संचालक समीर पर दो गोलियां मार दी थीं, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में मेवली निवासी मनवीर, यशपाल खंडुआ निवासी राकेश और स्वरूपपुर निवासी आशीष को गिरफ्तार किया था। इन चारों आरोपियों को दो दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस जांच के अनुसार, वारदात के पीछे अवैध संबंधों का विवाद था। समीर की दुकान मनवीर ...